Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जब Divyanka Tripathi ने खोली TV इंडस्ट्री की पोल, Casting Couch पर किया था चौंकाने वाला खुलासा

by manish • December 6, 2023
Advertisement
Ad

Divyanka Tripathi टीवी की पसंदीदा बहू हैं पर उनको भी एक समय टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच झेलना पड़ा. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि ये किस तरह से काम करता है.

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को काफी सफलता मिली है. वो टीवी की पसंदीदा बहुओं में से एक हैं. खूबसूरती के साथ- साथ वो अपने टैलेंट से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं. हालांकि, यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. एक्ट्रेस को एक समय पर कास्टिंग काउच (Divyanka Tripathi casting couch) का सामना करना पड़ा था. इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था.

कुछ समय पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने सिद्धार्थ आलम्बयन के साथ एक बातचीत में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में ये कैसे काम करता है. उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की चीजों में शामिल होते हैं उनकी भाषा दिलचस्प होती है. वे यह कहकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है और कैसे बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस को कास्टिंग काउच के जरिए काम मिलता है.

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने आगे कहा कि एक मुलाकात के बाद, उन्होंने बताया गया कि उन्हें एक रोल के लिए चुना गया है. लेकिन उसके बाद, उस शख्स के असिस्टेंट ने कहा कि उसे तुरंत अमेरिका के लिए रवाना होना होगा ताकि वो दोनों कुछ समय अकेले बिता सकें और एक दूसरे को बेहतर जान सकें

कई बार कास्टिंग काउच का किया सामना
दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे लोग आपको भ्रमित करते हैं. उन्हें इससे दो बार गुजरना पड़ा था. वहीं बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था कि एक एक्टर के पहले ब्रेक के दौरान लोग कई तरह से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. यहां तक कि उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकियां भी मिल थीं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.