Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘डंकी’ की रिलीज से पहले वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाह रुख खान

by manish • December 12, 2023
Advertisement
Ad

Shah Rukh Khan At Vaishno Devi Temple बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान फिल्म डंकी की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा पहुंचे। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उन्हें अपनी मैनेजर और बॉडीगार्ड्स के साथ देखा गया। शाह रुख अपनी फिल्मों जवान और पठान की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी गए थे।

वैष्णो देवी के दर्शन करने गए शाह रुख

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) 12 दिसंबर की सुबह वैष्णो देवी मंदिर में स्पॉट किए गए। जम्मू-कश्मीर के कटरा से शाह रुख का वीडियो सामने आया है। पीटीआई के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए क्लिप में शाह रुख को अपने बॉडीगार्ड के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हुए देखा गया। इस दौरान शाह रुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं।

पठान और जवान से पहले भी वैष्णो देवी गए थे शाह रुख खान

शाह रुख खान की फिल्म पठान इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। पठान की रिलीज से पहले अभिनेता माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। सितंबर में शाह रुख खान की जवान रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले भी शाह रुख ने माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया था। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। अब देखना होगा कि डंकी का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होता है।

कब रिलीज हो रही डंकी?

बता दें कि शाह रुख खान की आगामी फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.