Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Samsung ने कम कर दी इस 5G फोन की कीमत

by manish • December 20, 2023
Advertisement
Ad

Samsung Galaxy A14 5G Price Drop: नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो सैमसंग के सस्ते 5G फोन को ट्राई कर सकते हैं. इस फोन की कीमत कुछ हजार रुपये कम कर दी गई है. साथ ही इस पर डिस्काउंट भी मिल रहा है. इन सभी के बाद सैमसंग का ये बजट 5G फोन और भी सस्ता हो जाता है. इसमें 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत घट गई है. कंपनी इसे अब बेहद कम कीमत पर बेच रही है. ब्रांड ने इस बजट 5G स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. इस फोन की कीमत 2 हजार रुपये घटा दी गई है, जिसके बाद ये हैंडसेट एक दमदार ऑप्शन बन जाता है.
ये हैंडसेट 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.

कितनी है कीमत?

Samsung Galaxy A145G की कीमत कंपनी ने 2000 रुपये कम कर दी है. ब्रांड ने इस फोन को इस साल जनवरी में 16,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत घटकर 14,499 रुपये हो गई है. इसके अलावा फोन पर 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.