Thu, Oct 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया; 6G, AI और साइबर सुरक्षा पर जोर

by Tarun Bhardwaj • October 8, 2026
PM Modi inaugurated the 10th edition of the India Mobile Congress

पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया; 6G, AI और साइबर सुरक्षा पर जोर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि (Yashobhoomi) में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (IMC) के 10वें संस्करण का विधिवत उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय ग्लोबल टेक इवेंट में देश-विदेश के टेलीकॉम, आईटी और टेक सेक्टर के प्रमुख दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष सम्मेलन में भविष्य की तकनीकों, 6G नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आ रही डिजिटल क्रांति तथा साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उद्घाटन समारोह के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उनकी बहुमुखी अभिनय शैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि नाना पाटेकर का जाना हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

गांवों तक पहुंची 5G सेवाएं और 6G की ओर बढ़ते कदम

भारत की डिजिटल यात्रा पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने स्मरण कराया कि वर्ष 2022 में इसी मंच से 5G सेवाओं की शुरुआत की गई थी। पिछले चार वर्षों के भीतर देश के प्रत्येक जिले में 5G नेटवर्क की पहुंच सुनिश्चित हो चुकी है, जिसके तहत 5.5 लाख से अधिक बेस स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत 6G तकनीक के विकास पर तेजी से कार्य कर रहा है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से ही कठिन समय में भी लोग अपनों से जुड़े रहे। साथ ही ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ जैसी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ डिजिटल क्रांति के माध्यम से ही संभव हो सका है।

गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर में अभूतपूर्व विस्तार

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत के युवा आज ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग क्रिएटर्स के रूप में वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं। देश में संचार क्रांति और किफायती डेटा दरों के कारण ऑडियो-विजुअल गेमिंग तथा कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री हजारों करोड़ रुपये के विशाल बाजार में तब्दील हो चुकी है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क की जरूरत

बढ़ती डिजिटल निर्भरता के साथ साइबर सुरक्षा पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से डिजिटल भुगतान, फोन कॉल और संदेशों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने साइबर फ्रॉड से वैश्विक स्तर पर निपटने के लिए ‘GSMA’ और अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स के सहयोग से एक मजबूत ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

टेलीकॉम पॉलिसी रिफॉर्म्स और सेमीकंडक्टर मिशन

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में टेलीकॉम सेक्टर में हुए नीतिगत सुधारों, ‘गतिशक्ति संचार पोर्टल’, AGR मामलों के समाधान तथा ‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन’ की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का ध्यान अब सेमीकंडक्टर विनिर्माण पर केंद्रित है, जो देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पीएम मोदी ने इच्छा व्यक्त की कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) वैश्विक स्तर पर रिसर्च, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के मुख्य केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक; कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने युवाओं को दिया उद्यमिता का मंत्र

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया मथुरा में पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाना पाटेकर का आज पुणे के फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार वृंदावन गुरुकुल हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख विराट कोहली के प्रवक्ता के खंडन पर फलाहारी महाराज का नया बयान जारी वृन्दावन में ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन ICC T20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप-10 में मारी एंट्री