भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट से हाईजैक किए गए कमर्शियल शिप को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। इंडियन नेवी ने समुद्री डाकूओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। नेवी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेस्क्यू ऑपरेशन को दिखाया गया है। अरब सागर में भारत ने यह सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और पूरे 21 क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया है। https://twitter.com/indiannavy/status/1743286659880280527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1743286659880280527%7Ctwgr%5E5188ae7e01a70c3cdcd5ff724e39e6a18e22a62d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.asianetnews.com%2Fnational-news%2Findian-navy-secured-hijacked-ship-in-arabian-sea-shows-video-xadm%2Farticleshow-8ellavn भारतीय नौसेना ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए विशेष तौर पर समुद्री कमांडो यूनिट मार्कोस का इस्तेमाल किया। ऑपरेशन के बाद कार्गो जहाज एमवी लीला नॉरफॉक से 15 भारतीयों सहित कुल 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। अरब सागर में अदन की खाड़ी के पास यह ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय नौसेना की मार्कोस टुकड़ी ने सफलतापूर्वक जहाज पर लैंडिंग की और इसके बाद समुद्री डाकुओं से जहाज को बचा लिया है। इससे पहले भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि समुद्री डाकूओं की चुनौती से निबटने में भारत पूरी तरह से सक्षम है और हमारी नौसेना किसी भी हद तक जा सकती है। जानकारी के अनुसार लाइबेरिया के फ्लैग वाले शिप ने यूकेएमटीओ पोर्टल को मैसेज भेजा और बताया कि बीते 4 जनवरी 2024 को शाम 5 से 6 सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया और शिप पर सवार हो गए। जहाज को हाईजैक कर लिया गया है। इस घटना पर भारतीय नौसेना ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी है। आईएनएस चेन्नई को जहाज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। एक एयरक्राफ्ट लगातार जहाज के ऊपर और आसपास उड़ान भरता रहा और सही मौका देखकर कमांडो शिप पर लैंड कर गए। भारतीय नौसेना ने अपने ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है और समुद्री डाकूओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।