Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मंदिर दर्शन के बाद खुशी से झूमे फिल्मी सितारे, सेल्फी लेते आए नजर

by tanuja • January 22, 2024
Advertisement
Ad

आज 22 जनवरी को श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह संपन्न हुआ है। फिल्म जगत के तमाम सितारे भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। पूरा फिल्मी जगत हुआ राममय।

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। रामलला की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई सितारे आए। सभी ने एक साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। ये सितारे भव्य राम मंदिर परिसर में सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान इन्हें कैमरे में कैद किया गया। तस्वीर में सितारों की खुशी देखते बन रही है।

मंदिर दर्शन के बाद सिंगर कंपोजर हरिहरन भावुक होते नजर आए। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। गायक ने कहा, ‘मैं इस खुशी को शब्दों से बयान नहीं कर सकता हूं’। उनके अलावा सोनू निगम भी काफी भावुक नजर आए। इनके अलावा कैलाश खेर भी अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी पहुंच चुके हैं। उनके अलावा ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पिरामल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हैं।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोनू सोनू निगम के साथ विवेक ओबरॉय भी नजर आए। उनके अलावा गायक और संगीतकार मलिक भी कार्यक्रम में दिखे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम ने सुंदर प्रस्तुति दी। गायक ने रामायण की चैपाईयां गायी। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने राम सियाराम गाना भी गाया। उनके अलावा सिंगर शंकर महादेवन ने भी खूबसूरत प्रस्तुति से दिल जीत लिया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सितारे भी अयोध्या पहुंचे हैं। धीरे-धीरे सभी सेलेब्स श्रीराम मंदिर परिसर तक पहुंच रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्हें होटल से बाहर आते हुए देखा गया। अभिनेत्री होटल से निकल कर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुई हैं।
सुपरस्टार भी श्रीराम की नगरी में पहुंच गए हैं। उनके अलावा कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी जैसा सितारे भी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं।

कंगना रणौत अयोध्या में हैं। अभिनेत्री रविवार को श्रीराम की नगरी पहुंच गई थीं। आज उन्होंने ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के सामने से अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्रीराम की, जय श्रीराम’।

अभिनेता अनुपम खेर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। आज अभिनेता ने हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखा है, ‘प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठान से पहले हनुमान जी का दर्शनाभिलाशी मैं! हनुमानगढ़ी के हनुमान जी के दर्शन आप सब के लिये भी। जय श्रीराम’।

अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो विरल भियानी ने साझा किया है। वीडियो में जैकी सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं और उनके गले में एक नारंगी रंग का गमछा डला हुआ है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों सितारों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। रणबीर कपूर धोती कुर्ता पहने नजर आए, वहीं आलिया साड़ी में नजर आईं। इस दौरान आलिया और रणबीर के साथ रोहित शेट्टी भी नजर आए।

अमिताभ बच्चन भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें आज सुबह मुंबई में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बिग बी के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए। वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ राम लला के प्रतिष्ठान में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.