Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव 370 सीटों का आंकड़ा पार करेगी :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

by vaishali • February 12, 2024
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट का आंकड़ा पार कर जाएगी और इतना ही नहीं, संसद में विपक्षी नेता भी कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी।प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद झाबुआ जिले में आदिवासी समुदाय के सदस्यों की एक जनसभा संबोधित कर रहे थे।

जनसभा को संबोधित करने से पहले शुरू की गई 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार मध्य प्रदेश में दोगुनी गति से काम कर रही है। लंबे समय तक गरीबों, किसानों और आदिवासियों की अनदेखी करने को लेकर प्रधानमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस को केवल चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो लोगों को लूटने का काम करती है और जब सत्ता से बाहर होती है तो लोगों को लड़वाने का काम करती है। लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन है।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.