Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

by tanuja • February 14, 2024
Advertisement
Ad

वाराणसी जिले में एक अधिवक्ता ने खून से लिखकर सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। उनके अनुसार वह एक मामले में एक पक्ष की पैरवी कर रहे हैं। जिसे लेकर इंस्पेक्टर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नरायनपुर, डाफी निवासी अधिवक्ता दीपक सिंह राजवीर ने अपने खून से लिखा कि मुख्यमंत्री जी मुझे न्याय दिलाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक इंस्पेक्टर मुझे जान से मरवाना चाहता है।

दीपक सिंह राजवीर के अनुसार वह एक मामले में एक पक्ष की पैरवी कर रहे हैं। उस मामले के विपक्षी सोनभद्र में तैनात एक इंस्पेक्टर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने से लेकर जान से मरवाने तक की धमकी दे रहे हैं। दीपक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जाए और संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाये।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.