Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नही रही दंगल मूवी की छोटी बबीता:सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

by यूनिक समय • February 17, 2024
Advertisement
Ad

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है. 19 की उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका अंतिम संस्कार इसी दिन फरीदाबाद में किया जाएगा. सुहानी ने ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल निभाया था. उनके काम को काफी सराहा भी गया था. बताया जा रहा है कि गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी जान गई है. सुहानी ने फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल निभाया था. अब इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

गलत ट्रीटमेंट ने ली जान :-  जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी थी. उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाई. उनकी दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है. सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में काफी वक्त से एडमिट थीं. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में होगा.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.