Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फरह: कार में लगी आग, जिंदा जला एक व्यक्ति

by यूनिक समय • February 26, 2024
Advertisement
Ad

जिले के फरह थाना क्षेत्र में कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मरने की खबर मिली है। यह हादसा दीनदयाल धाम से परखम जाने वाले मार्ग पर आरएसपी कोल्ड के पास हुआ बताया जाता है। घटना स्थल को देखकर लग रहा है कि आग से जली स्विफ्ट गाड़ी में एक व्यक्ति बुरी तरह से जला पड़ा है। उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम इंस्पेक्टर मुस्तकीम अली के मुताबिक यह घटना सुबह जल्दी या देर रात की हो सकती है । गाड़ी के इंजन चेसिस नंबर से पता लगाया जाएगा कि इस गाड़ी में कौन व्यक्ति सवार था। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। पुलिस इस तथ्य की जांच भी कर रही है कि गाड़ी में आग खुद लगी है या किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वजह है कि आग की लपटें काफी देर तक उठी होंगी। क्या कोई आदमी उस समय यहां से गुजरा नहीं होगा या फिर इस गाड़ी में कौन -कौन सवार था। अकेला व्यक्ति ही क्यों जल गया। इसमें किसी की साजिश तो नहीं हैं। फिलहाल पुलिस की जांच से सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

फरह क्षेत्र में कार के अंदर जिंदा जला एक व्यक्ति की मौत हो गई | कार आग की लपटों  में  घिरी मृतक की शिनाख्त के प्रयास पुलिस जुटी जांच में, कार कैसे आई और कौन लोग थे सवार प्रमुख संवाददाता यूनिक समय, मथुरा ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.