Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

योग महोत्सव 2024: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कब से शुरू हो रहा है? जानें कहां और कैसे हो सकते हैं शामिल

by vaishali • March 5, 2024
Advertisement
Ad

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2024: भारत सरकार ने योग को विश्व स्तर तक प्रचारित और प्रसारित किया और अपने प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रतिवर्ष योग के महत्व से लोगों को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव भी मनाया जाता है। इस वर्ष योग महोत्सव की शुरुआत मार्च महीने में हो रही है। सप्ताह भर मनाए जाने वाले योग महोत्सव में 100 देशों के योग प्रशिक्षक और साधक प्रतिभाग करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 88 देशों के 1100 साधकों ने पंजीकरण करा लिया है। अगर आप भी योग महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो जान लीजिए कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कब और कहां शुरू हो रहा है और इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं।

35 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत 8 मार्च 2024 से हो रही है, जो कि 14 मार्च तक चलेगा। योग महोत्सव में योग प्रेमी शिरकत करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन एक बार फिर से उत्तराखंड के ऋषिकेश में हो रहा है। ऋषिकेश में स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

पहले परमार्थ निकेतन आश्रम और राज्य सरकार मिलकर योगा फेस्टिवल का आयोजन करते थे, लेकिन 2014 में राज्य सरकार ने योग फेस्टिवल का आयोजन अलग करने का फैसला लिया। जिसके बाद परमार्थ निकेतन का महोत्सव 8 से 15 मार्च को और राज्य सरकार 15 से 21 मार्च को योग महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। सरकार भरत घाट पर ही अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन करती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.