Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: हाईवे पर सराफ पिता-पुत्र से लाखों के गहने और नकदी लूटी, फायरिंग कर फैलाई दहशत और भाग निकले

by vaishali • March 23, 2024
Advertisement
Ad
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा चौराहे के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने सराफ पिता-पुत्र से लोगों को गहने और नकदी लूट ली। इसके बाद हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से भाग निकले।

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा चौराहा के पास राधा कृष्ण गार्डन के सामने शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर सराफा पिता-पुत्र से लाखों के गहने-नकदी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। तंतूरा रोड पर इनकी सराफा की दुकान है। देर शाम दुकान को बंद कर अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। सूचना पर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार देर रात मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटना के खुलासे को पांच टीम लगाई हैं।

तंतूरा रोड पर मूलचंद ज्वेलर्स नाम से सराफ की दुकान करने वाले बांके लाल वर्मा और उनके बेटे सोनू वर्मा निवासी ब्रजरज धाम कालोनी, रिफाइनरी दुकान को बंद करने के बाद अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। सोनू वर्मा के मुताबिक वह स्कूटी को चला रहे थे। नवादा चौराहा के पास राधा कृष्ण गार्डन के सामने पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। स्कूटी के आगे रखा बैग छीनने लगे। विरोध पर पिता व उनके सिर पर तमंचे से प्रहार कर दिया। गोली मारने की धमकी दी।

बदमाशों को पकड़ वारदात का करेंगे जल्द खुलासा
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। बदमाशों की तलाश को हाईवे क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया है। पिता-पुत्र का उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.