Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कंगना ने सुप्रिया श्रीनेत को दिया जवाब: सभी महिलाएं सम्मान की पात्र…..

by Raju Chaurasia • March 26, 2024
Advertisement
Ad

कंगना रनौत पर की गई विवादित टिप्पणाी मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत बुरी तरह से घिरी हुईं हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग समेत कई अन्य नेताओं ने भी इस मामले में सुप्रिया श्रीनेत का विरोध किया है। मंगलवार को एक बार फिर से कंगना रनौत ने सुप्रिया श्रीनेत को इस मामले में घेरा है। कंगना ने अपने ऊपर किए गए अपमानजनक कमेंट पर जवाब देते हुए कहा है कि सभी महिलाएं सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है।

मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मैंने उस विषय पर जवाब दे दिया है। एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है। कंगना ने कहा कि मंडी को छोटा काशी कहा जाता है, उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है।

जानकारी के मुतबिक, कंगना रनौत आज मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकती हैं। कंगना ने भी जानकारी दी है कि मुझे नड्डा जी ने दिल्ली बुलाया है, हमारी बैठक होगी इसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगी। मंडी से लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत रात साढ़े आठ बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल सकती हैं।

कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की विवादित पोस्ट पर अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- “उन्होंने ऐसा पोस्ट करके एक महिला का अपमान करने का काम किया है, यह शर्मनाक है। इन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान कैसे करते हैं, जिन्होंने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया। कंगना जैसी हम सभी महिलाएं अपना सम्मान, अपना स्वाभिमान लेकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का काम करती हैं। कांग्रेस को इस देश की महिलाएं उनकी जगह जरूर दिखाएंगी। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.