Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस की फजीहत… जिस कैंडिडेट के खिलाफ वोट मांगने आ रहे थे राहुल गांधी, मंच पर उसी की लग गई तस्वीर

by Gunja Singh • April 9, 2024
Advertisement
Ad

मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली से पहले ही जिम्मेदारों की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई है| यहां मुख्य मंचर पर जो बैनर लगाया गया है, उसमें बीजेपी से मंडला सीट से उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई. जब इस तरफ ध्यान गया तो तुरंत उस फोटो पर दूसरा पोस्टर चिपका दिया गया.

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच मध्य प्रदेश से आई एक तस्वीर चर्चा मे है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंडला में चुनावी सभा से ठीक पहले मुख्य मंच पर फ्लेक्स में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर दी गई. हालांकि, इसमें कुलस्ते का नाम नहीं लिखा था. इस फ्लेक्स में अन्य का… नेताओं की भी बिना नाम लिखे फोटो लगाई गई थीं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.