Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमेठी : भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

by Raju Chaurasia • May 3, 2024
Advertisement
Ad

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धनबल से चुनाव लड़ती है। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.