Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को मारी टक्कर, रेलवे अधिकारी की मौत

by Raju Chaurasia • May 27, 2024
Advertisement
Ad

बलरामपुर से दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक क्रिस्टा कार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में गोरखपुर रेलवे में तैनात एक अफसर की मौत हो गई। जबकि अन्य को खरोंच तक नहीं आई। यूपी के बलरामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक क्रिस्टा को सामने से टक्कर मार दी।  इस हादसे में कार सवार गोरखपुर रेलवे में तैनात सेक्सन अफसर की मौत हो गई।

जबकि कार में बैठे अन्य रेलवे के अधिशासी अभियंता और ड्राइवर को खरोच तक नहीं आई। दुर्घटना के बाद केले से भरा ट्रक भी सड़क पर ही पलट गया। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर केला लेकर नेपाल जा रहा था। फेज-1 ग्रीन सिटी गोरखपुर के रहने वाले 40 साल के संतोष कुमार श्रीवास्तव रेलवे में सेक्शन इंजीनियर थे। वह सोमवार को रेलवे अधिशासी अभियंता राजीव नगर और महेन्द्र नाथ मिश्र के साथ

इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से बहराइच जिला स्थित चिलवरिया जा रहे थे। वहां पर नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका जायजा लेने दोनों अधिकारी सोमवार को चिलवरिया के लिए निकले थे। गाड़ी किराए पर ले रखी थी, जिसे श्रीकांत यादव चला रहे थे। करीब 11 बजे सिसई बेनीजोत गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी।  रेलवे के दोनों अधिकारी क्रिस्टा में पिछली सीट पर बैठे थे।

सेक्शन इंजीनियर संतोष श्रीवास्तव का सिर फट गया। आगे एयर बैग खुलने से ड्राइवर श्रीकांत यादव को खरोच तक नहीं आई। गाड़ी का अगला हिस्सा टूटकर ध्वस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल संतोष श्रीवास्तव को मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक भी मौके पर पलट गया। पीलीभीत का रहने वाला ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया। रेलवे अधिकारी की दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर ने घटना स्थल का जायजा लिया।

रेलवे ठेकेदार विश्वनाथ वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जो मध्य प्रदेश से नेपाल भेजा गया था। चालक श्रीकांत यादव का पता लगाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक का नाम व पता चल गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक व इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना देहात लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.