Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नोएडा में बम की तरह फटा AC, फ्लैट में भीषण आग लगी

by Raju Chaurasia • May 30, 2024
Advertisement
Ad

नोएडा की एक बहुमंजिला इमारत में एक फ्लैट में आज एसी फटने से भीषण आग लग गई, जिसका वीडियो सामने आया है। आग इतनी विकराल है कि देखकर एक बार तो दिल दहल जाएगा। दिल्ली से सटे नोएडा में एसी फटने से भीषण हादसा हुआ है। एसी बम की तरह ऐसे फटा कि चिंगारी भड़कने से घर में आग लग गई। भीषण आग ने दूसरे फ्लैट्स को भी चपेट में ले लिया है।

हादसा सेक्टर-100 में बनी लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard ) सोसाइटी में हुआ। एसी फटने और भीषण आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास शुरू किए। वहीं सोसाइटी के लोग अपने फ्लैट से निकलकर ग्राउंड पर आ गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.