अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर भाजपा को टारगेट किया और कई आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन अपनी जिम्मेदारी का पालन करेगा। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने लखनऊ में अपनी समाजवादी पार्टी के ऑफिस में आज सुबह पत्रकारों को बुलाया और भाजपा को टारगेट किया। अखिलेश यादव ने भाजपा पर 15 आरोप लगाए हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर पेपर लीक तक कोई मुद्दा नहीं छोड़ा। उन्होंने भाजपा की जीत दिखाने वाले एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उम्मीद है, चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएगा। मतगणना में पारदर्शिता बरती जाएगी, चुनाव आयोग इसे लेकर प्रतिबद्धता दिखाएगा। अखिलेश यादव ने भाजपा को अपराधियों की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि आप सवाल पूछिए कि एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं बीते काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ पर काम कर रही हैं या नहीं। भाजपा ने पेपर लीक करवाए। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार किया। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1797150926060298651?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1797150926060298651%7Ctwgr%5Ee761fd4b7eea41ae14e83ad4e05a0603e0a32726%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fakhilesh-yadav-press-conference-samajwadi-party-bjp-nda-lok-sabha-election-2024-india-alliance-up%2F735330%2F अपने फायदे के लिए महंगाई बढ़ाई, जिसने गरीबों को और गरीब बना दिया। बैंकों के जरिए कई तरह के चार्ज लगाकर जनता की कमाई खा गए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जाति को जाति से लड़ाया। देश को मंदी का शिकार बनाया। भाजपा ने अपने समर्थकों को मानसिक रूप से हिंसक बनाया। जिन्होंने हत्याएं की, उन्हें मंत्री बनाया। न्यायधीशों को राजनीतिक पदों का लालच दिया। किसानों की जमीनें हड़पने के लिए 3 काले कानून बनाए। जनता इस बार गांधी जी को याद कर रही है। करो या मरो की तरह आंदोलित हो चुकी है। ऐसा क्या भ्रष्टाचार रहा, जो भाजपा ने नहीं किया। बीते दिन अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करके Exit Poll की क्रोनोलॉजी समझाई थी। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे, जिसमें भाजपा की जीत दिखाई जा रही है। अखिलेश ने एग्जिटपोल को भाजपा की साजिश बताया था। INDIA अलायंस के वर्करों, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि सभी EVM की निगरानी करें और मतगणना पर कड़ी नजर बनाए रखें।