Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बार‍िश के बीच सड़क पर घूमने न‍िकला 8 फुट का मगरमच्‍छ, ज‍िसने देखा उसकी न‍िकली चीख

by Raju Chaurasia • July 1, 2024

बार‍िश के बीच सड़क पर घूमने न‍िकला 8 फुट का मगरमच्‍छ, ज‍िसने देखा उसकी न‍िकली चीख

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र में भारी बारिश और मानसून की एंट्री के बीच एक मगरमच्छ ने भी सड़क पर गश्त लगानी शुरू कर दी। रत्नागिरी में मगरमच्छ को सड़क पर घूमता देख हर कोई हैरान है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के बीच एक हौरान करने वाला वीडियो सामने आया है। रविवार की रात को एक मगरमच्छ सड़क पर गश्त लगाते दिखाई दिया। आधी रात को 8 फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर टहलते दिखा तो सभी दंग रह गए।

वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ ही घंटे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 8 फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर इधर-उधर घूम रहा है। ये वीडियो महाराष्ट्र के रत्नागिरी से सामने आया है। रत्नागिरी के चिपलुन इलाके में मगरमच्छ को सड़क पर भागते देखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के पास बहने वाली शिवा नदी में कई मगरमच्छ रहते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवा नदी में से निकल कर एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया है।

दरअसल मानसून की एंट्री के बाद से महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार भारी बारिश के कारण नदियां भी उफान पर हैं। ऐसे में मुमकिन है कि ये मगरमच्छ नदी से निकल कर बाहर आया और रास्ता भटक गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मगरमच्छ का ये वीडियो एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बनाया है। वीडियो में कई अन्य गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं, जो मगरमच्छ को देखकर वहीं रुक गई हैं। ऑटो रिक्शा चालक मगरमच्छ का पीछा करते हुए

उसके ऊपर हेडलाइट मारते दिखाई दे रहा है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मगरमच्छ को सड़कों पर घूमते हुए देखा गया है। इससे पहले भी गुजरात के वडोदरा में विश्वमित्री नदी से एक मगरमच्छ निकलकर सड़क पर आ गया था। 12 फुट लंबे इस मगरमच्छ को देखकर हर कोई दंग था। हालांकि मगरमच्छ की सूचना वन अधिकारियों को दी गई। वन अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर दोबारा नदी में छोड़ दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.