10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। नगर सेना अग्निशमन एंव आपातकालीन सेवा विभाग ने होमगार्ड पद के लिए 2215 भर्तियां निकाली हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। सरकार ने होमगार्ड के लिए 2215 पदों की भर्ती शुरू कर दी है। इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। 10वीं पास उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन भर सकते हैं। 10 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। वहीं फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है। होमगार्ड के पदों पर कुल 2215 भर्तियां निकली हैं। इनमें 500 महिला जनरल ड्यूटी और 1715 महिला नगर सैनिकों के पद शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन पदों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के बारे में। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 10 जुलाई 2024 ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2024 परीक्षा शुल्क: अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति 300 रुपये 200 रुपये होमगार्ड भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम आयु 40 साल तक निर्धारित की गई है। हालांकि नक्सल पीड़ित व्यक्ति या उनके परिवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है। साथ ही आरक्षित वर्गों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के 10वीं पास लोग इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए शैक्षणिक योग्यता महज 8वीं पास निर्धारित हुई है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा कुल 220 अंकों की होगी। इसमें 100 अंक शारीरिक प्रवणता परीक्षा, 100 अंक लिखित परीक्षा और 20 बोनस अंक शामिल हैं। इसके आधार पर चयन सूची तैयारी होगी। साथ ही आवेदनकर्ताओं के लिए मेडिकल जांच करवाना अनिवार्य होगा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आवेदन पत्र भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छी तरह से पढ़ लें। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें और मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट कर दें। ऑनलाइन शुल्क भरने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।