Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अवैध खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन हरियाणा के कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार अरेस्ट, अवैध खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन

by Gunja Singh • July 20, 2024
Advertisement
Ad

इसी साल जनवरी में ईडी द्वारा आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे गए थे. ईडी इस मामले  पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है. अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है. पंवार पर ..  युमुनानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करवाने का आरोप है. ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है.

मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है. हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य.सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे गए थे. ईडी इस मामले में पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.