Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जिम में महिला ने साड़ी पहनकर भी उठा लिया 140 किलो का वजन, हर कोई हैरान

by Raju Chaurasia • September 24, 2024
Advertisement
Ad

आज के समय में फिटनेस को लेकर लोग काफी सजग हो चुके हैं। युवा हो या फिर बुजुर्ग हो, पुरुष हो या फिर महिला हो, हर कोई खुद को फिट रखने की कोशिश करता है। कोई पार्क में व्यायाम करता है तो कोई जिम में जाकर लोहा उठाकर अपनी बॉडी बनाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लड़के अपनी बॉडी बनाने के बाद शो ऑफ भी खूब करते हैं। अपनी बॉडी को दिखाते हुए या फिर ज्यादा वजन उठाते हुए वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। लेकिन इस बार किसी लड़के ने नहीं बल्कि एक महिला ने वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो जिम के अंदर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिम के अंदर एक महिला खड़ी है जिसने साड़ी पहना हुआ है। महिला के सामने एक बड़ी रॉड रखी हुई है जिस पर काफी प्लेट्स लगे हुए हैं। सभी प्लेट्स का वजन मिलाकर 120 किलो है और रॉड का वजन 20 किलो होता है। मतलब महिला के सामने 140 किलो का वजन है। महिला कमर पर बेल्ट बांधती है और फिर 140 किलो वजन उठाकर दिखाती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोग उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर varshana_rana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कौन कहता है कि ट्रेडिशनल पहनकर तुम वजन नहीं उठा सकती।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 लाख 38 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- साड़ी में 140, बहुत खूब। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें आप पर गर्व है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहन जरा लड़ाई हुई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.