Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई में 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

by Raju Chaurasia • October 16, 2024
Advertisement
Ad

मुंबई। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 10 मंजिला इमारत रिया महल में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गई है। सीएमओ ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की वालों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और 42 वर्षीय पेलुबेटा (Pelubeta) के रुप में की गई है। घायलों को कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, हाइड्रेंट, टर्नटेबल सीढ़ी और एक एम्बुलेंस मौजूद हैं। आग एक आवासीय फ्लैट तक ही सीमित है और अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.