Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन

by Raju Chaurasia • October 23, 2024
Advertisement
Ad

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज आज वायनाड से नामांकन भरने जा रही है। उसके ठीक पहले प्रियंका गांधी का रोड शो हो रहा है। रोड शो में प्रियंका के साथ राहुल गांधी मौजूद हैं। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका के बेटे भी नजर आ रहे हैं। रोड शो के बाद प्रियंका एक रैली को संबोधित करेंगी फिर वो नामांकन भरेंगी। इस दौरान कांग्रेस के तकरीबन सभी बड़े नेता और मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कल रात ही वायनाड पहुंच चुकी थी जहां गांधी उन्होंने रात को स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीते हैं, इसलिए उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दिया है।

वहीं, प्रियंका के नामांकन से पहले कारोबारी पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी हौसला अफजाई की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रॉबर्ट वाड्रा ने पोस्ट के जरिए कहा, “नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रियंका. आपका समर्थन करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं। देश आपके स्वयं के अभियान और संसद में आगमन का इंतजार कर रहा है। भगवान आपका भला करे।”

वायनाड सीट से अगर जीत मिल गई तो प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह कांग्रेस के महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

प्रियंका गांधी जीत के बाद पहली बार इस सीट से सांसद बनेंगी और यह पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में साथ-साथ दिखेंगे। बता दें कि वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.