Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्थान बड़ा हादसा, दिवाली मनाने घर आ रहा था परिवार, टायर फटने से पलटी कार, पांच की मौत

by Raju Chaurasia • October 24, 2024
Advertisement
Ad

राजस्थान के सिरोही जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार पलट गई जिससे यह हादसा हुआ। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर हुआ। कार में सवार लोग जोधपुर जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 6 बजे सिरोही में नेशनल हाईवे पर सारनेश्वर जी पुलिया के पास हुआ। कार में सवार होकर एक ही परिवार के 6 लोग गुजरात के दाहोद से फलौदी जिले के खारा गांव जा रहे थे। ये लोग दाहोद में रहते थे और दीवाली मनाने गांव आ रहे थे। सारनेश्वर जी पुलिया के पास चलती कार के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद डिवाइडर से टकराने के कारण कार का एक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सिरोही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सैन समाज के थे। इनमें दो महिला और दो पुरुष समेत एक मासूम बच्चा शामिल है। मृतकों की शिनाख्त प्रताप, रामूराम, उषा, पूजा और 11 माह का आशू के रूप में हुई है। वहीं, शारदा नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित  कोतवाली थाना, पुलिस तहसीलदार जगदीश बिश्नोई और मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.