Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नए साल 2025 में राहु केतु का बन रहा है बड़ा गोचर, ये राशियां रहें सावधान

by Tarun Bhardwaj • December 31, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। आने वाला नया साल 2025 राहु केतु ग्रह के गोचर के कारण बहुत ही खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। यह दोनों ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार मायावी ग्रह राहु और केतु अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे।

ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह राहु 18 मई, 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मायावी ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में मायावी ग्रह राहु 5 दिसंबर, 2026 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

मायावी ग्रह केतु अगले साल 18 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन वक्री चाल चलकर केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव और राहु या केतु के मध्य शत्रुवत संबंध है। इस राशि में केतु 5 दिसंबर, 2026 तक रहेंगे। 5 दिसंबर 2026 को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मिथुन राशि में गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों को वालों साल 2025 में 18 मई के बाद सावधान रहना होगा। राहु केतु के गोचर के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपका कोई साथी आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहें। नौकरी में बहुत सी अड़चने आ सकती हैं। अधिकारी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

सिंह राशि के जातकों को साल 2025 में 18 मई ,के बाद संभलकर रहने की आवश्यकता है। चूंकि केतु का गोचर सिंह राशि में होगा। इस दौरान आपको कुछ नुकसान होने की संभावना है। आपके कुछ आवश्यक कार्य भी रुक सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आप परेशान रह सकते हैं। करियर में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में 18 मई के बाद का समय कठिन हो सकता है। राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं विफल हो सकती है। शादी करने की योजना बना रहे हैं अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए कठिन साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.