Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हरिद्वार में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार हुई 4 लोगों की मौत

by Arpita Singh • January 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बुधवार देर रात हरिद्वार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब हरियाणा से हरिद्वार घूमने आ रहे पांच युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। भीषण टक्कर की वजह से कार में बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बुधवार रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे केयर सिंह (35 वर्ष), आदित्य (38 वर्ष), और मनीष (36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए दो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रकाश (40 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिपाल को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है।

यह दर्दनाक सड़क हादसा हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास हुआ। इस मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लिसाड़ी गांव के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.