यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने के मामले में राजस्थान पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे राजस्थान पुलिस और AGTF की संयुक्त टीम ने महज 15 मिनट के भीतर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से तीन संदिग्ध आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर की गई है। कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी मुंबई में फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। शुरुआती खुफिया जानकारी के मुताबिक शूटर महाराष्ट्र से सीमा पार कर गुजरात पहुंचे। वहां से ट्रेन के जरिए भागने की फिराक में थे, क्योंकि वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जाने की योजना बना रहे थे जिसके बाद उनका प्लान बस के रास्ते दिल्ली होते हुए नेपाल भागने का था, लेकिन कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक मुंबई पुलिस से सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाई और महज 15 मिनट के अंदर ट्रेन की सघन तलाशी लेकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान पुलिस सूत्रों के अनुसार इस पूरे हमले का कॉन्ट्रैक्ट लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित द्वारा दिए जाने की बात सामने आ रही है और पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है, जबकि दूसरा आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है जो पिपराई, जिला बेगूसराय (बिहार) का मूल निवासी है और वर्तमान में अंधेरी वेस्ट, मुंबई में रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था, वहीं तीसरा आरोपी रेहान है जो ईदगाह कॉलोनी, थाना सदर, जिला सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है। हमले से पहले की गई थी पूरी रेकी जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला बेहद पेशेवर और प्रशिक्षित शूटर्स द्वारा किया गया है क्योंकि हमलावरों को पहले से पता था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं। उन्होंने अभिनेता की गतिविधियों की पूरी रेकी (निगरानी) की थी ताकि ठीक उस समय हमला किया जा सके जब वह अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे। जिसके बाद फायरिंग के बाद शूटरों ने एसवी रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी की तरफ भागने का रास्ता चुना और अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर बोरीवली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर राज्य से बाहर निकल गए थे। टाइगर श्रॉफ को आई चोटें इस गोलीबारी की घटना में गनीमत यह रही कि टाइगर श्रॉफ को सीधी गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में गनपाउडर और कांच के टुकड़ों के लगने से चोटें आईं हैं। इस हमले में उनके ड्राइवर को भी चोट पहुंची है। घटना के बाद अभिनेता और उनकी मां आयशा श्रॉफ गहरे सदमे में हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात टाइगर श्रॉफ के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और परिवार को सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को दी जाने वाली धमकियों और ऐसी वारदातों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों से केंद्रीय और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से गहन पूछताछ कर रही हैं, जिससे इस साजिश में शामिल अन्य चेहरों का भी जल्द पर्दाफाश हो सके। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास बस और अज्ञात वाहन में भिड़ंत; महिला की मौत और चार घायल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]