Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने किया ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन, विकसित भारत को लेकर कही ये बात

by Arpita Singh • January 4, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह 2014 से गांव के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इस महोत्सव का विषय विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण करना है और इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने कहा “लाखों गांवों के हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है। आज डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर विकल्प मिल रहे हैं। हमने डिजिटल टेक्नालॉजी की मदद से देश के बेस्ट डॉक्टर और हॉस्पिटल को भी गांवों से जोड़ा है। ग्रामीण इलाकों में करोड़ों लोग ई संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसन का लाभ उठा चुके हैं। कोविड के समय दुनिया को लग रहा था कि भारत के गांव इस महामारी से कैसे निपटेंगे? लेकिन हमने हर गांव में सभी व्यक्तियों तक वैक्सीन को पहुंचाया और इस महामारी का सामना किया।”

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ये आवश्यक है कि गांव में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए आर्थिक नीतियां बनें। हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने गांव के हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई और निर्णय लिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लोगों को साल 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरुआत में ग्रामीण भारत महोत्सव का ये भव्य आयोजन भारत की विकासयात्रा का परिचय दे रहा है। मैं इस आयोजन के लिए नाबार्ड और अन्य सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.