Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रंप ने लिंग परिवर्तन पर लगाया प्रतिबंध, LGBTQIA+ समुदाय में मची हलचल

by Arpita Singh • January 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सत्ता में आने के बाद से ही कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। बता दें कि ट्रंप ने चुनाव के दौरान LGBTQIA+ समुदाय को लेकर कई विवादपूर्ण बयान दिए थे। अब इसको लेकर राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया। इस आदेश के अनुसार अब 19 साल से कम उम्र के लोगों के लिंग परिवर्तन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ट्रंप ने इस निर्णय को लेकर कहा, “यह अमेरिका की नीति है कि किसी भी बच्चे के लिंग परिवर्तन को न तो वित्तीय सहायता दी जाएगी, न प्रायोजित किया जाएगा, और न ही इसे बढ़ावा दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यह आदेश अमेरिका के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है और लिंग परिवर्तन को एक विनाशकारी प्रक्रिया करार दिया।

यह कार्यकारी आदेश पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों को पलटने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिनकी सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई कदम उठाये थे। ट्रंप ने इस आदेश के साथ ही पेंटागन को निर्देश दिया है कि वह इस मुद्दे पर पुनः विचार करें, ताकि कुछ ट्रांसजेंडर लोगों को सैन्य सेवा से प्रतिबंधित किया जा सके।

साथ ही, ट्रंप प्रशासन ने आदेश में यह भी कहा है कि संघीय बीमा कार्यक्रम, जैसे कि TRICARE, सैन्य परिवारों और मेडिकेड के लिए ऐसे लिंग परिवर्तन से संबंधित देखभाल के लिए कवरेज को बाहर रखेंगे। न्याय विभाग से भी इस प्रथा को कानूनी रूप से चुनौती देने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की गई है। यह कदम LGBTQIA+ समुदाय में हलचल पैदा कर सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.