यूनिक समय, नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही जेईई मेन (JEE Main 2027) सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो अभ्यर्थी आगामी शैक्षणिक सत्र में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तिथियां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन (JEE Main 2027) सेशन-1 की परीक्षा देश भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही वे अपने आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो: कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो वैध पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि) जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) ऑनलाइन आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद 'Candidate Activity' सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद 'JEE Main Admission Form 2027' के लिंक का चयन करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। निर्धारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अंत में फॉर्म को सबमिट करने के पश्चात उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत कई लोगों को लिया हिरासत में ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]