Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बजट 2025: करदाताओं को मिली खुशखबरी, 12 लाख तक की आय होगी टैक्स फ्री

by Arpita Singh • February 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में इनकम टैक्स में बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री होगी। इससे लाखों करदाताओं को बड़ी बचत होगी। यह फैसला मध्यवर्ग के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। उनकी जेब में अब ज्यादा पैसे बचेंगे, जिससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी। इस कदम से भारतीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

नए टैक्स स्लैब की दरें:

  • 0 से 4 लाख: कोई टैक्स नहीं
  • 4 से 8 लाख: 5%
  • 8 से 12 लाख: 10%
  • 12 से 16 लाख: 15%
  • 16 से 20 लाख: 20%
  • 20 से 24 लाख: 25%
  • 24 लाख से अधिक: 30%

अब नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गयी है।

इनकम टैक्स लिमिट में ऐतिहासिक वृद्धि:

  • 2005: ₹1 लाख
  • 2012: ₹2 लाख
  • 2014: ₹2.5 लाख
  • 2019: ₹5 लाख
  • 2023: ₹7 लाख
  • 2025: ₹12 लाख

यह बजट आम आदमी के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होगा। इससे न सिर्फ उनकी बचत बढ़ेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.