Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जानिए 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है “वैलेंटाइन डे”

by Arpita Singh • February 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आज, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है, जो दुनिया भर में प्यार और स्नेह को मनाने के लिए समर्पित होता है। आज युवा जोड़े एक दूसरे को फूल, चॉकलेट और उपहार देकर यह दिन मना रहे हैं।

वैलेंटाइन डे को सेंट वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है, जो तीसरी शताब्दी में रोम में एक ईसाई पादरी थे। सेंट वैलेंटाइन ने सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के आदेश के खिलाफ जाकर युवा जोड़ों की शादियाँ कराईं, जिन्होंने सैनिकों की भर्ती के लिए विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने प्रेम को बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया था। 14 फरवरी के दिन ही सेंट वैलेंटाइन को मृत्युदंड दिया गया था। इसलिए उनकी याद में हर साल 14 फरवरी को प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाते हैं और दुनिया भर में प्रेम और स्नेह को बढ़ाते हैं।

वैलेंटाइन डे को प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह दिन युवा जोड़ों के लिए एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक विशेष अवसर होता है। आज के दिन कई कपल्स रोमांटिक डिनर और डेट पर भी जाते हैं। वैलेंटाइन डे न केवल युवा जोड़ों के लिए, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए प्यार और स्नेह का दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्यार दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीज है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.