Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Jio का बड़ा तोहफा, 30 अप्रैल तक बढ़ाई अनलिमिटेड ऑफर की वैलिडिटी

by Tarun Bhardwaj • April 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। Jio ने अपने यूज़र्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने अनलिमिटेड ऑफर की वैलिडिटी बढ़ा दी है। टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अनलिमिटेड ऑफर को 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को खत्म होने वाला था, लेकिन हाल ही में कंपनी ने इसकी वैलिडिटी को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया। जियो ने अपनी वेबसाइट पर इस अपडेट को लाइव कर दिया है। ऑफर की वैलिडिटी को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने से उन यूजर्स को खुशी मिली है जो आईपीएल के दीवाने हैं। अपने अनलिमिटेड ऑफर में कंपनी 299 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले प्लान या रोजाना कम से कम 1.5GB डेटा ऑफर करने वाले प्लान के साथ जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस दे रही है।

जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले कुछ किफायती प्लान

299 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 1.5GB डेटा मिलेगा। प्लान में डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। यह प्लान जियो हॉटस्टार के फ्री एक्सेस के साथ आता है। प्लान में आपको 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी।

319 रुपये वाला प्लान

Jio के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। इसमें आपको इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। हर दिन 100 फ्री SMS देने वाले इस प्लान में आपको देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। कंपनी का यह प्लान Jio Hotstar का फ्री एक्सेस भी देता है। इसमें आपको 50GB AI क्लाउड स्टोरेज फ्री मिलेगी।

329 रुपये वाला प्लान

Jio के इस प्रीपेड पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। प्लान में डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। यह प्लान Jio Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन और 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज के साथ आता है।

349 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.