Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पराग ने भी किया दूध की कीमतों में इजाफा

by Tarun Bhardwaj • May 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब उत्तर प्रदेश की प्रमुख दूध आपूर्ति संस्था लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। ये नई दरें आज शनिवार से लागू हो गई हैं। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि दूध के उत्पादन, भंडारण और वितरण की लागत बढ़ने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। अब फुल क्रीम दूध के एक लीटर पैक की कीमत 68 रुपये से बढ़ाकर 69 रुपये कर दी गई है, जबकि आधा लीटर वाला पैक 34 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये में मिलेगा।

इसी तरह टोंड दूध के एक लीटर की कीमत 56 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये और आधा लीटर की कीमत 28 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये कर दी गई है। स्टैंडर्ड दूध के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब पराग का आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध 31 रुपये की जगह 32 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5 लीटर पैक की कीमत 280 रुपये से बढ़ाकर 290 रुपये कर दी गई है।

इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी, जिसका असर अब उत्तर भारत के राज्यों में दिखने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में दही, पनीर और घी जैसे अन्य दूध उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.