Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन ने आंधी से गिरे वृक्ष को बचाकर किया पर्यावरण संरक्षण

by Arpita Singh • May 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। हाल ही में आई तेज आंधी के चलते मथुरा रोड पर एक पेड़ गिर गया था। ‘फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन’ संस्था के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए इस पेड़ को फिर से खड़ा किया और उसे संरक्षित करने का कार्य किया। संस्था ने यह सुनिश्चित किया कि पेड़ दोबारा न गिरे, इसके लिए उसके चारों ओर मिट्टी डालकर मजबूत आधार (फाउंडेशन) तैयार किया जाएगा।

फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन संस्था के अध्यक्ष जगन्नाथ पोद्दार स्वयं इस कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। ‘फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन’ पूर्व में भी कई बार ऐसे वृक्षों को संरक्षित कर चुकी है।

गौरतलब है कि वृक्षों के चारों ओर कंक्रीट होने के कारण वर्षा का जल उनकी जड़ों तक नहीं पहुंच पाता, जिससे उनकी जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इस कारण हल्की आंधी या बारिश में भी ये पेड़ आसानी से गिर जाते हैं।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सरकारी विभागों को निर्देश दिया था कि प्रत्येक वृक्ष के चारों ओर कम से कम एक मीटर क्षेत्र बिना कंक्रीट के खुला छोड़ा जाए, ताकि जल जमीन में समा सके। लेकिन अधिकांश विभागों ने केवल कुछ पेड़ों के चारों ओर से टाइल्स हटाकर इस आदेश की औपचारिकता पूरी कर दी।

‘फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन’ संस्था पिछले तीन दशकों से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा अब तक नगर क्षेत्र में हजारों वृक्ष लगाए और संरक्षित किए जा चुके हैं।

संस्था का यह प्रयास न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि शहरवासियों के लिए भी एक प्रेरणा है कि वे प्रकृति संरक्षण में भागीदार बनें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.