Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ठाकुर बांके बिहारी के किये दर्शन

by Tarun Bhardwaj • January 31, 2026
Congress state president Ajay Rai offered prayers at the Thakur Banke Bihari temple

Mathura News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ठाकुर बांके बिहारी के किये दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें विधि-विधान से पूजन कराया और पटका व प्रसादी माला पहनाकर स्वागत किया। भक्ति भाव के बीच अजय राय ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की नीतियों पर तीखे प्रहार किए।

“यूजीसी के जरिए बांटना चाहती थी भाजपा”

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी (UGC) के नए नियमों पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन नियमों के माध्यम से देश को बांटने और प्रगति में बाधा डालने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाकर देश को गलत दिशा में जाने से बचा लिया है। भाजपा केवल विभाजन की राजनीति जानती है।”

कॉरिडोर और मंदिर तोड़ने पर सरकार को चेतावनी

वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया। अजय राय ने आरोप लगाया कि जिस तरह काशी में विकास के नाम पर प्राचीन मंदिरों को तोड़ने का काम किया गया, प्रदेश सरकार वैसा ही कुछ वृंदावन में भी करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत कॉरिडोर परियोजना पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया वृंदावन दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन ने मंदिर के सेवायत गोस्वामियों और उनके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की है, जिसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है।

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर अजय राय ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “शंकराचार्य जैसे उच्च संतों के साथ अभद्रता करके इस सरकार ने साबित कर दिया है कि यह योगी सरकार नहीं, बल्कि ढोंगी सरकार है।” इस अवसर पर मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस नेता मुकेश धनगर, विक्रम बाल्मीकि और दीपक पाराशर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Maharashtra: सुनेत्रा पवार ने पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.