Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

EPFO का कर्मचारियों को तोहफा, PF पर 8.25% ब्याज दर को मिली मंजूरी

by Arpita Singh • May 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। EPFO का कर्मचारियों को तोहफा, देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह वही दर है जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भी लागू थी।

ईपीएफओ की केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक 28 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखने का निर्णय लिया गया था। इस प्रस्ताव को बाद में वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा गया, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

वित्त मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ को इस निर्णय की जानकारी दे दी है। अब EPFO देशभर के 7 करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में इस दर से ब्याज जमा करेगा।

अगर पिछले वर्षों की तुलना करें, तो 2022-23 में EPF पर ब्याज दर 8.15% थी, जबकि 2021-22 में इसे घटाकर 8.1% कर दिया गया था—जो चार दशकों में सबसे कम दर थी। वहीं, 2020-21 में यह दर 8.5% थी।

इस फैसले से ईपीएफ खाताधारकों को स्थिर रिटर्न मिलने की उम्मीद है और यह निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.