Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तेज प्रताप यादव के मामा का बड़ा आरोप, कहा ऐश्वर्या से जबरदस्ती कराई गई शादी

by Arpita Singh • May 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार की सियासत एक बार फिर तेज प्रताप यादव को लेकर गरमा गई है। इस बार राबड़ी देवी के भाई और तेज प्रताप यादव के मामा सुभाष यादव ने बड़ा दावा करते हुए लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा है। सुभाष यादव का कहना है कि तेज प्रताप और अनुष्का यादव के बीच रिश्ता 2013-14 से चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद उनकी शादी जबरन ऐश्वर्या से कराई गई।

सुभाष यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अब अपने हितों की रक्षा के लिए ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेज प्रताप ने बाद में अनुष्का से विवाह किया, और अब तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यह भी कहा है कि तेज प्रताप एक और लड़की के साथ मालदीव गए थे, जिसका नाम “सिन्हा” बताया जा रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

इस पूरे विवाद के बीच तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से बाहर निकाल दिया गया है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को छह साल के लिए निष्कासित करते हुए कहा कि तेज प्रताप का व्यवहार पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। लालू यादव ने सार्वजनिक बयान में कहा, “ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधियां और गैर-जिम्मेदाराना आचरण हमारे आदर्शों के अनुरूप नहीं हैं। इस कारण उसे पार्टी और परिवार, दोनों से दूर किया जा रहा है।”

हाल ही में तेज प्रताप की एक महिला के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि वे 12 वर्षों से एक रिश्ते में हैं। इस पर सफाई देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और वायरल की गई फोटो नकली है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

तेज प्रताप के मामा ने लालू परिवार पर गहरी चोट करते हुए कहा कि सिर्फ जुबानी कह देने से कोई बेटे को पार्टी से नहीं निकाल सकता, यह काम न्यायालय के माध्यम से ही किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि लालू यादव सिर्फ अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर लालू परिवार के अंदरूनी मतभेद और तेज प्रताप की निजी जिंदगी को लेकर उठते सवालों को हवा दे दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.