Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Samsung का Galaxy Z Flip 7 SE फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स और कीमत

by Arpita Singh • July 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। Samsung इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की लाइनअप में एक नया और किफायती फ्लिप फोन लेकर आ सकता है। कंपनी 9 जुलाई को होने वाले अनपैक्ड इवेंट में इस फोन को ग्लोबल स्तर पर, भारत समेत पेश कर सकती है। इस नए फोन का नाम Galaxy Z Flip 7 SE बताया जा रहा है, जो Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च होगा।

कई सर्टिफिकेशन साइट्स और गीकबेंच पर इस सस्ते फोल्डेबल फोन की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। EPREL लिस्टिंग में भी इस फोन को देखा गया है, जिससे इसकी लॉन्चिंग के संकेत मजबूत हुए हैं। अनुमान है कि यह फोन KRW 1 मिलियन यानी करीब 62,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा।

Galaxy Z Flip 7 SE में Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका डिजाइन Galaxy Z Flip 7 जैसा होगा और इसमें बड़ी कवर स्क्रीन दी जा सकती है।

फोन Android 16 बेस्ड OneUI 8 पर काम करेगा और इसमें 12GB तक की RAM मिल सकती है। गीकबेंच पर इसे सिंगल कोर में 2,012 और मल्टी कोर में 7,563 पॉइंट्स मिले हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का मुख्य स्क्रीन और 3.4 इंच की कवर स्क्रीन होगी।

कैमरा सेटअप में Galaxy Z Flip FE में डुअल 12MP कैमरे और 12MP का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा शामिल हो सकता है।

इस तरह Samsung अपने फ्लिप फोन सीरीज में एक किफायती विकल्प लेकर आने की तैयारी में है, जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।

ये भी पढ़ें:- अब सोशल मीडिया पर Anti‑National Content होगा बैन, जल्द आएगी नई पॉलिसी 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.