Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब सोशल मीडिया पर Anti‑National Content होगा बैन, जल्द आएगी नई पॉलिसी

by Arpita Singh • July 4, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब देश विरोधी (Anti‑National Content), नफरत फैलाने वाले (hate speech), और misinformation देने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Twitter, Facebook, YouTube, Instagram) पर वायरल होने वाले खराब कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) तैयार कर रहा है राष्ट्रीय सोशल मीडिया पॉलिसी (National social media policy), जो देश विरोधी हैंडल्स को ब्लॉक करने और पोस्ट्स को हटाने का अधिकार देगा।

इंटेलिजेंस एजेंसियाँ और स्पेशल टीम सोशल मीडिया पर देशविरोधी सामग्री की मॉनिटरिंग करेंगी। इसमें खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे आतंकवादी भी लक्ष्य में हैं। अमेरिका सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के साथ बातचीत के माध्यम से सरकार खुद प्लेटफॉर्म्स से कहेगी कि वे भारतीय भाषाई और अंग्रेज़ी दोनों में Anti‑National Content का खात्मा करें।

सीबीआई, एनआईए और रजिस्ट्रीयल एजेंसियाँ सोशल मीडिया कंटेंट मॉनिटरिंग स्ट्रैटेजी (monitoring strategy) तैयार कर रही हैं, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। यह कदम विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया की भूमिका को देखते हुए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:- भारत में एक बार फिर बैन हुए Pakistani Celebs के Social Media Account 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.