Thu, Jun 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोलह श्रंगार में सज-संवर कर खूब थिरकीं महिलाएं, तीज महोत्सव में श्रेया को चुना तीज क्वीन

by Raju Chaurasia • July 21, 2025
Advertisement
Ad

मथुरा, जीवन आनंद फाउंडेशन द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित तीज महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं ने सोलह श्रंगार में सज-धज तक सावन के पारंपरिक गीतों पर जहां नृत्य किया, वहीं हरियाली तीज पर आधारित प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं, जिनमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डेंपियर नगर स्थित होटल में आयोजित तीज महोत्सव में सुहागिनें सोलह श्रंगार में सज-संवरकर पहुंचीं। महिलाओं ने सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। ब्रज की प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हुए सावन के मल्हार एवं नृत्य का आयोजन किया गया, वहीं हरियाली तीज महोत्सव में नारी सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने हरियाली तीज पर बनाए गए आकर्षक झूले पर सावन की मल्हारों के बीच महिलाओं ने जमकर झौंटे लिए। अरी बहना अंखिया हैं, प्यासी-प्यासी मनवा में पूरनमासी गीत पर महिलाएं बेहद भावुक हो गयीं। झूला तो पड़ि गए अमुवा की डारि पै री…गीत पर महिलाएं खूब थिरकीं। तीज महोत्सव में कई रोचक प्रतियोगिताएं भी रखीं गईं, जिसमें म्यूजिकल चेयर सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र रही। प्रतियोगिताओं में रीना अरोड़ा, शिप्रा यादव, बबली, सपना विनर रहीं। श्रेया चौधरी को सबने मिलकर तीज क्वीन का ताज पहनाया। कार्यक्रम में रीता चौधरी, सुजाता सिंह, नीतू चौधरी, सपना, सीमा, गुरु प्रिया, हिना, सुनीता, पूनम अग्रवाल, हेमलता, नंदिनी, पूजा यादव, मीरा, जया आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.