Thu, Oct 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: महोली गांव में विवाद के बाद गोलीबारी में युवक की मृत्यु; आरोपी अपने साथियों के साथ फरार, तलाश जारी

by Tarun Bhardwaj • October 29, 2026
Youth dies in a shooting following a dispute in Maholi village

Mathura News: महोली गांव में विवाद के बाद गोलीबारी में युवक की मृत्यु; आरोपी अपने साथियों के साथ फरार, तलाश जारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत महोली गांव में बुधवार रात एक दुखद घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोली मोहल्ले में बुधवार रात करीब 9 बजे कुछ लोगों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद काफी बढ़ गया और आरोप है कि मोहल्ले के ही निवासी विकास उर्फ विशाल ने रोहतास पर गोली चला दी। गोली लगते ही रोहतास गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास उर्फ विशाल अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

गोलीबारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, परिजनों से विकास उर्फ विशाल और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच जारी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में तुलसी माला अर्पण व्यवस्था पर उठे सवाल; प्रसादी मालाओं के सम्मानजनक वितरण की मांग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों और कैंटर में भीषण भिड़ंत महोली गांव में विवाद के बाद गोलीबारी में युवक की मृत्यु; आरोपी अपने साथियों के साथ फरार, तलाश जारी स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर; रेल मार्ग बाधित केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा; कैबिनेट ने 3 फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को दी मंजूरी रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर; रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट चक्रवात ‘अर्णब’ ने तटीय इलाकों में मचाया तांडव; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में जनजीवन प्रभावित UP बना निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र; सीएम योगी ने ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ अर्थव्यवस्था का दोहराया संकल्प