Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: RSS के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी; ₹100 का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट किया जारी

by Tarun Bhardwaj • October 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने संघ के राष्ट्र के प्रति 100 वर्षों के योगदान को रेखांकित करते हुए एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और ₹100 का सिक्का जारी किया। संघ अपनी शताब्दी वर्ष विजयदशमी (इस साल) से लेकर 2026 की विजयदशमी तक मनाएगा।

पीएम मोदी का संबोधन और शुभकामनाएं

डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि उसे संघ जैसे संगठन का शताब्दी वर्ष देखने को मिल रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RSS के शताब्दी समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज महानवमी है। आज देवी सिद्धिदात्री का दिन है। मैं सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देता हूँ। कल विजयादशमी का महापर्व है – अन्याय पर न्याय की विजय, असत्य पर सत्य की विजय और अंधकार पर प्रकाश की विजय। विजयादशमी भारतीय संस्कृति के इसी विचार और विश्वास का शाश्वत उद्घोष है। ऐसे ही महान पर्व पर 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कोई संयोग नहीं था। यह हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनरुत्थान था, जिसमें राष्ट्रीय चेतना समय-समय पर युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में, संघ उस शाश्वत राष्ट्रीय चेतना का पुण्य अवतार है।”

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने संघ की गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्के जारी किए हैं। 100 रुपये के सिक्के में एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक और दूसरी ओर वरदान देने वाली मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि और एक सिंह अंकित है।

आपको बता दे कि आरएसएस की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्वयंसेवक-आधारित संगठन के रूप में की थी। इसका मुख्य लक्ष्य नागरिकों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा है।

पिछले 100 वर्षों में, आरएसएस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और आपदा राहत (जैसे बाढ़, भूकंप, चक्रवात) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ के सहयोगी संगठनों ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करने में योगदान दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, मकान चटका और बिजली के उपकरण फुंके

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.