
यूनिक समय, फरह। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा मिनी बस पर काल बनकर गिर पड़ा। ताजमहल देखकर लौट रहे यात्रियों की बस के चालक वृंदावन निवासी की मृत्यु हो गई। बस के करीब 27 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों आठ यात्रियों को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गांव रतनपुर (सिंगूर) निवासी दो दर्जन यात्री तीन अक्टूबर को घूमने के लिए ट्रेन से मथुरा आए थे। यह यात्री वृंदावन में बृजवासी तीन भाई गेस्ट हाउस में ठहरे थे। दो दिन मथुरा और वृंदावन घूमने के बाद तीसरे दिन मंगलवार सुबह सभी यात्री वृंदावन की जी ट्रेवल्स कंपनी की मिनी बस से आगरा ताजमहल घूमने गए थे। दोपहर को सभी यात्री मिनी बस में सवार होकर वृंदावन लौट रहे थे। करीब एक बजे फरह कस्बा से आगे फतिहा रेलवे पुल पर अचानक डिवाइडर के बीच में लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा मिनी बस पर गिर गया। खंभा गिरने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। मिनी बस चला रहे किशोरपुरा वृंदावन निवासी सतीश कुमार की गर्दन में कोई नुकीली वस्तु घुस गई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बस में बैठी सवारियां घायल हो गई।
हादसे को देख आसपास मौजूद लोग दौड़े चले आए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंच गई, जिससे घायलों को कस्बा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लाया गया, जहां 16 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आठ को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। हादसे में अनन्या, हरथन, देवरानी, अन्नया, चंदना पंडित, सपोन कुमार, मधु मंगल, उज्जवल चक्रवर्ती, सिकता, मालती , अनुजा , गीता, अशोक मंडल, मालवती मंडल, गोविंदों माइली , पद्दोरी रानी आदि घायल हुए हैं।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें: Delhi News: भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए किया अलर्ट जारी
Leave a Reply