Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: होली गेट पर महिला को नशीला रुमाल सुंघाकर लूटे गहने; टप्पेबाज गिरोह ने ‘बच्चे’ की आड़ में दिया झांसा

by Tarun Bhardwaj • February 3, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर के होली गेट इलाके में टप्पेबाजों ने एक महिला को नशीला रुमाल सुंघाकर उसके सोने के गहने और नकदी लूट ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार जनरलगंज क्षेत्र निवासी पीड़िता अनीता अग्रवाल किसी काम से आर्य समाज रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों ने उनसे बातचीत शुरू की। आरोपियों के साथ करीब 15 वर्षीय एक बच्चा भी मौजूद था, जिससे महिला को उन पर कोई संदेह नहीं हुआ।

बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला का भरोसा जीता और उन्हें सफेद रुमाल में लिपटा नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशीले प्रभाव से महिला कुछ ही क्षणों में बेसुध हो गईं। इसके बाद टप्पेबाज महिला को रिक्शे में बैठाकर होली गेट से नए बस अड्डे की ओर ले गए। रास्ते में उन्होंने महिला के कानों के सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी और लगभग दो हजार रुपये नकद निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के समय पीड़िता के साथ उनका नाती भी मौजूद था, जो इस पूरी घटना से सदमे में है। होश में आने के बाद पीड़िता ने बंगाली घाट पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और टप्पेबाज गिरोह की तलाश तेज कर दी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Elon Musk SpaceX: एलन मस्क का बड़ा दांव; SpaceX के अधीन हुआ X, अब अंतरिक्ष में बनेंगे AI डेटा सेंटर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.