Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क का बड़ा दांव; SpaceX के अधीन हुआ X, अब अंतरिक्ष में बनेंगे AI डेटा सेंटर

by Tarun Bhardwaj • February 3, 2026
X, now under SpaceX, will build AI data centers in space

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क का बड़ा दांव; SpaceX के अधीन हुआ X, अब अंतरिक्ष में बनेंगे AI डेटा सेंटर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। एलन मस्क ने तकनीक की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत कर दी है। एक ऐतिहासिक रणनीतिक कदम उठाते हुए, मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX ने आधिकारिक तौर पर उनके AI स्टार्टअप xAI का अधिग्रहण कर लिया है। चूंकि मस्क ने पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) का विलय xAI के साथ कर दिया था, इसलिए अब X भी पूरी तरह से SpaceX के विशाल इकोसिस्टम का हिस्सा बन गया है।

एक छत के नीचे एआई, अंतरिक्ष और सोशल मीडिया

स्पेसएक्स द्वारा जारी ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस विलय का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा एकीकृत इकोसिस्टम तैयार करना है जहाँ एआई, सैटेलाइट और डायरेक्ट कम्युनिकेशन तकनीकें मिलकर काम कर सकें। मस्क का मानना है कि इस ‘कनेक्टेड सिस्टम’ से इनोवेशन की गति कई गुना बढ़ जाएगी।

xAI का मशहूर चैटबॉट ‘ग्रोक’, जो पहले से ही प्लेटफॉर्म X पर उपलब्ध है, अब स्पेसएक्स के अंतरिक्ष मिशनों को अपनी उन्नत तकनीकों से ताकत देगा। इस विलय के साथ मस्क अब अंतरिक्ष (ऑर्बिट) में ही विशाल डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

धरती नहीं, अंतरिक्ष में क्यों होगा AI का भविष्य?

एलन मस्क ने इस विलय के पीछे एक बहुत ही व्यावहारिक कारण बताया है। उनका मानना है कि भविष्य के शक्तिशाली एआई सिस्टम धरती पर मौजूद बिजली और ऊर्जा के संसाधनों पर भारी दबाव डाल रहे हैं। धरती पर एआई कंप्यूटिंग के लिए बिजली की खपत बेतहाशा बढ़ रही है। अंतरिक्ष में मौजूद डेटा सेंटर सीधे सूर्य की ऊर्जा (Solar Energy) का इस्तेमाल करेंगे, जिससे धरती के पावर ग्रिड पर दबाव कम होगा। मस्क का दावा है कि अगले 2-3 सालों में एआई कंप्यूटिंग के लिए अंतरिक्ष सबसे सस्ता और प्रभावी स्थान साबित होगा।

अंतरिक्ष में कंप्यूटिंग का नया युग

मस्क के इस विजन से न केवल एआई मॉडल्स की प्रोसेसिंग स्पीड बढ़ेगी, बल्कि डेटा प्रोसेसिंग की लागत में भी भारी कमी आएगी। आने वाले समय में आपकी सोशल मीडिया फीड से लेकर एआई की जटिल गणनाएं तक, सब कुछ बादलों के पार अंतरिक्ष में मौजूद सर्वरों से संचालित हो सकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP Pharma Conclave 1.0: सीएम योगी का अपराधियों को कड़ा अल्टीमेटम; “कानून से खिलवाड़ किया तो….”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.