Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

World: पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम की दोस्ती ने रचा नया इतिहास; 2026 की पहली विदेश यात्रा में दिखा रिश्तों का नया जोश

by Tarun Bhardwaj • February 7, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए मलयेशिया को चुनकर दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के रिश्तों को एक नई ऊंचाई दी है। कुआलालंपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत किसी औपचारिक प्रोटोकॉल से कहीं ऊपर था। मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम न केवल खुद एयरपोर्ट पर अगवानी करने पहुंचे, बल्कि वे पीएम मोदी को अपनी ही कार में बिठाकर सामुदायिक कार्यक्रम स्थल तक ले गए। सोशल मीडिया पर साझा की गई इस ‘कार डिप्लोमेसी’ की तस्वीर दोनों नेताओं के बीच की व्यक्तिगत केमिस्ट्री और दोनों देशों के प्रगाढ़ होते संबंधों की गवाह बनी।

2026 की पहली विदेश यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालंपुर में आयोजित विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने पिछले साल आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान अपने मित्र अनवर इब्राहिम से मलयेशिया आने का जो वादा किया था, उसे निभाने के लिए वे आज यहाँ हैं। उन्होंने कहा, “2026 में मेरी यह पहली विदेश यात्रा है, जो भारत और मलयेशिया के बीच अटूट दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

सांस्कृतिक विविधता और प्रवासियों का संगम

कार्यक्रम के दौरान 800 से अधिक कलाकारों ने एक अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसने प्रधानमंत्री का मन मोह लिया। उन्होंने इस प्रस्तुति को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कलाकारों की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा प्रवासी भारतीय समुदाय भारत और मलयेशिया के बीच एक जीवित पुल (Bridge) की तरह है। मलयेशिया में मिला स्नेह भारत और मलयेशिया की साझा सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में मनाई गई संक्रांति और आने वाले रमजान के पाक महीने का जिक्र कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार डिप्लोमेसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही कार में किसी अन्य राष्ट्राध्यक्ष के साथ सफर करना उनके विशेष ‘कार डिप्लोमेसी’ और कूटनीतिक अंदाज का हिस्सा बन गया है, जिसकी झलक मलयेशिया से पहले जनवरी 2026 में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ साझा किए गए सफर में भी देखने को मिली थी। इससे पहले, दिसंबर 2025 में जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन ने स्वयं कार चलाकर पीएम मोदी को अम्मान की सैर कराई थी, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी उनकी ऐसी ही तस्वीरें वैश्विक स्तर पर चर्चा और व्यक्तिगत गर्मजोशी का विषय बनी थीं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India-US Trade Deal: पीयूष गोयल का बड़ा एलान; भारतीय किसानों को अमेरिका से आने वाले उत्पादों से पूर्ण संरक्षण

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.