Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech Alert: iPhone यूजर्स सावधान! सामने आया साइबर हैकर्स का नया हथियार ‘डार्कसोर्ड’

by Tarun Bhardwaj • March 26, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टेक जगत में सुरक्षा का पर्याय माने जाने वाले iPhone पर एक बड़े साइबर हमले का खतरा मंडरा रहा है। गूगल और साइबर सुरक्षा फर्म लुकआउट व आईवेरिफाई (iVerify) की हालिया रिपोर्टों ने एक बेहद खतरनाक हैकिंग टूल का खुलासा किया है, जिसका नाम ‘डार्कसोर्ड’ (Darksword) है। यह टूल इतना एडवांस है कि यूजर जैसे ही किसी संक्रमित वेबपेज पर विजिट करता है, यह चुपके से अपना काम शुरू कर देता है और फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास पहुँच सकता है।

क्या है ‘डार्कसोर्ड’ और यह कैसे काम करता है?

‘डार्कसोर्ड’ कोई साधारण वायरस नहीं बल्कि एक फाइललेस हैक (Fileless Hack) है। पारंपरिक वायरस की तरह यह फोन में कोई बड़ी फाइल सेव नहीं करता, बल्कि ब्राउजर के जरिए सीधे सिस्टम की मेमोरी में सेंध लगाता है। जैसे ही कोई iPhone यूजर किसी ‘इन्फेक्टेड’ वेबसाइट पर जाता है, यह टूल बैकग्राउंड में सक्रिय हो जाता है।

डेटा चोरी करने के बाद, यह टूल iPhone से अपने सभी डिजिटल निशान (Logs) खुद ही मिटा देता है, जिससे यूजर या किसी साधारण एंटी-वायरस को यह पता ही नहीं चलता कि फोन हैक हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, यह मुख्य रूप से iOS 18 पर चलने वाले उन 22 से 27 करोड़ iPhones को निशाना बना रहा है जो वर्तमान में सक्रिय हैं।

Apple की प्रतिक्रिया

एप्पल ने ‘डार्कसोर्ड’ जैसे खतरों से निपटने के लिए iOS 15 से लेकर नवीनतम iOS 26 तक के सभी वर्जनों के लिए विशेष सुरक्षा पैच जारी कर दिए हैं, जिसमें पुराने हार्डवेयर वाले यूजर्स के लिए भी क्रिटिकल अपडेट शामिल हैं। साथ ही, कंपनी ने गूगल द्वारा चिन्हित की गई खतरनाक वेबसाइटों की सूची को अपने ‘सफारी सेफ ब्राउजिंग’ फीचर में एकीकृत कर दिया है, ताकि यूजर्स अनजाने में भी संक्रमित वेबपेजों पर विजिट न कर सकें।

यूजर के लिए सुरक्षा सलाह

साइबर विशेषज्ञों और एप्पल ने सुरक्षा के मद्देनजर iOS 13 या 14 के यूजर्स को तुरंत iOS 15 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि ‘डार्कसोर्ड’ जैसे खतरों से बचा जा सके। साथ ही, यूजर्स को अपने वर्तमान ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध नवीनतम सिक्योरिटी पैच को तुरंत इंस्टॉल करना चाहिए और किसी भी संदिग्ध ईमेल या मैसेज में दिए गए अनजान वेब लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: फ्यूल संकट की अफवाहों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश; बोले “मानसिक रूप से तैयार रहे”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत