Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: फ्यूल संकट की अफवाहों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश; बोले “मानसिक रूप से तैयार रहे”

by Tarun Bhardwaj • March 26, 2026
CM Yogi on Rumors of Fuel Crisis

UP News: फ्यूल संकट की अफवाहों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश; बोले “मानसिक रूप से तैयार रहे”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिडिल ईस्ट (गल्फ) में जारी ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर अव्यवस्था न फैलाएं।

सीएम का तीखा सवाल

मुख्यमंत्री ने जमीनी हकीकत का जिक्र करते हुए कहा कि गल्फ वॉर की अफवाहों के चलते लोग घबराहट (Panic Buying) में आकर जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सिलेंडर एक महीने चलता था, उसे लेने के लिए लोग पांचवें-छ छठे दिन ही कतारों में क्यों खड़े हो रहे हैं? सीएम योगी ने जनता को आश्वस्त किया कि रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रहेगी। उन्होंने सभी जिला प्रशासनों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों पर भीड़ जमा न होने दी जाए और गैस सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाई जाए।

अफवाहों से बचें, राष्ट्रभक्ति का परिचय दें

सीएम योगी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व वैश्विक संकट का फायदा उठाकर राज्य का माहौल खराब करने और अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में सरकार का साथ देना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। मुख्यमंत्री के अनुसार, “जब भी कोई राष्ट्रीय या वैश्विक चुनौती आती है, तो सरकार और जनता को मिलकर उसका सामना करना चाहिए। यदि देशहित में सरकार को कोई कड़ा कदम उठाना पड़े, तो नागरिकों को उसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए, न कि अफवाहों के चक्कर में पड़कर अफरा-तफरी मचानी चाहिए।”

दुनिया में अस्थिरता, पर भारत सुरक्षित

वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि ईरान-इजराइल युद्ध के कारण दुनिया के कई देशों में अस्थिरता और ऊर्जा संकट गहरा गया है। उन्होंने सचेत किया कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने गर्व के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां दुनिया के कई हिस्से जल रहे हैं, वहीं भारत में चैत्र नवरात्रि के अनुष्ठान श्रद्धा के साथ संपन्न हो रहे हैं और कल पूरे देश में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

जरूरत पर ही मिलेगा ईंधन

मुख्यमंत्री ने लोगों से केवल जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाने की सलाह दी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को जमाखोरी रोकने और ईंधन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अंत में दोहराया कि भारत में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और विकास की गति निरंतर जारी रहेगी, बस नागरिकों को धैर्य और संयम दिखाने की आवश्यकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में की भारी बढ़ोतरी; ₹107 के पार पहुँचा भाव

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक